बैकुंठपुर : स्थानीय थाने के मठिया गांव में बुधवार को टीकाकरण कार्य में जुटी एएनएम रंजू कुमारी एवं आशा सविता देवी के साथ इसी गांव के एक युवक ने झड़प करते हुए रजिस्टर फाड़ दिया. लोगों के समझाने के बाद भी धमकी देने लगा. थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 110 के पास एएनएम और आशा टीकाकरण कार्य कर रही थी,
जहां शंभु महतो नामक युवक पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों से उलझ पड़ा. एएनएम ने थाने में दिये आवेदन में दुर्व्यवहार एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है. शंभु महतो ने बताया कि आशा के साथ पूर्व के स्वयं सहायता समूह के रुपये को लेकर उससे बकझक हुई थी. थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन कर रही की जा रही है. दोनों पक्षों में से किसी ने प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी है.
