मांझाा में 19 किमी लंबी बनी मानव शृंखला

मांझा : मानव शृंखला कार्यक्रम को लेकर मांझा को तोरण द्वार से सजाया गया था. प्रतिनिधियों ने कहीं तोरणद्वार बनाये तो छात्राओं ने रंगोली बना कर और स्लोगन लिख कर अपना उत्साह प्रदर्शित किया. प्रखंड क्षेत्र में 19 किमी में मानव शृंखला बनायी गयी. मांझा से भड़कुईयां और मांझा से कोईनी तक दो कतारें लगीं […]

मांझा : मानव शृंखला कार्यक्रम को लेकर मांझा को तोरण द्वार से सजाया गया था. प्रतिनिधियों ने कहीं तोरणद्वार बनाये तो छात्राओं ने रंगोली बना कर और स्लोगन लिख कर अपना उत्साह प्रदर्शित किया. प्रखंड क्षेत्र में 19 किमी में मानव शृंखला बनायी गयी. मांझा से भड़कुईयां और मांझा से कोईनी तक दो कतारें लगीं जिसमें सबसे अधिक भागीदारी छात्राओं और महिलाओं की रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु,

थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित सभी अधिकारी एवं प्रतिनिधि लगे रही. वहीं सेविका, सहायिका, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने अपनी अहम भागीदारी निभायी. जनप्रतिनिधियों में उपप्रमुख ब्रजभूषण यादव, मुखिया अवधेश प्रसाद, पूर्व मुखिया अब्दुल कुदुस, सुनील कुमार बारी उपस्थित हुए.

मानव शृंखला की सफलता पर पौधारोपण : मद्य निषेध अभियान के तहत मानव शृंखला की सफलता पर पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया. अधिकारियों ने कहा कि आज रोपा गया पौधा भविष्य में इस मानव शृंखला का इतिहास बतायेगा. पौधारोपण में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक रामानंद प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विंदेश्वरी प्रसाद, बीइओ मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >