पूर्व विधायक हुए मानव शृंखला में शामिल
गोपालगंज : मानव शृंखला का सुरूर बुजुर्गों के भी सिर चढ़ कर बोल रहा था. इसी क्रम में राजद के पूर्व विधायक रामावतार ने भी मानव शृंखला कार्यक्रम में भाग लिया. उम्र के 75वें पड़ाव में पहुंच चुके पूर्व विधायक जब मानव शृंखला में आकर खड़े हुए तो उनके साथ कई लोग पहुंच गये. पूर्व विधायक ने कहा कि क्रांति किसी भी उम्र में आये तो उसमें डट कर अलख जगाना चाहिए.
