कुचायकोट : राजापुर बाजार स्थित सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल की पांचवीं वर्षगांठ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जनक राम, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी व जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया.
वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों का नि:शुल्क नामांकन किया गया. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार दूबे ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की दौर में क्विज का भी आयोजन किया गया. इसमें सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा नेता उमेश प्रधान, शिवकुमार उपाध्याय, अनूपलाल श्रीवास्तव, मार्कंडेय राय शर्मा, प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर सिंह, बीडीओ दृष्टि पांडेय, सीओ अमिरंजन, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे.
