खेत मालिक ने की चरवाहे की पीट-पीट कर हत्या

गन्ने के खेत में भैंस का जाना बना हत्या का कारण घायल ने पीएमसीएच में तोड़ा दम सिधवलिया : भैंस चराने को लेकर उपजे विवाद में चरवाहे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण गन्ने के खेत में भैस का चले जाना बताया गया है. बुधवार की शाम शाहपुर गांव के 55 […]

गन्ने के खेत में भैंस का जाना बना हत्या का कारण
घायल ने पीएमसीएच में तोड़ा दम
सिधवलिया : भैंस चराने को लेकर उपजे विवाद में चरवाहे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण गन्ने के खेत में भैस का चले जाना बताया गया है. बुधवार की शाम शाहपुर गांव के 55 वर्षीय चंद्रिका राय अपनी भैंसों को सरेह में चरा रहा था. एक भैंस झझवां गांव के जितेंद्र शर्मा के गन्ने के खेत में चरने लगी. कुछ ही दूरी पर जितेंद्र शर्मा अपने पुत्रों के साथ पटवन कर रहा था. भैंस देख कर वह नाराज हो गया. उसने अपने पुत्रों के साथ चंद्रिका राय की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. परिजन उसे गोपालगंज सदर अस्पताल ले गये, जहां से गंभीर स्थिति में डाॅक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के क्रम में पीएमसीएच में उसकी मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह शव पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. इस मामले में मृतक की पत्नी लीलावती देवी के बयान पर जितेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा और मोनू शर्मा पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
चंद्रिका घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसे क्या पता था कि एक छोटी-सी भूल उसकी जान ले लेगी. घटना के बाद शाहपुर में उसके घर के आसपास भी मातमी सन्नाटा था. चंद्रिका को चार बेटे और दो बेटियां हैं. बड़ा बेटा सूरत में मजदूरी करता है, जबकि अन्य तीन लड़के और दो बेटियां पढ़ती हैं. मवेशी से और मेहनत कर घर का खर्च चलता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >