होटल में शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी, एक हिरासत में

गोपालगंज : शहर के सिनेमा रोड स्थित एक होटल में शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की. इस दौरान होटल में काम करनेवाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. युवक के पास से शराब मिली है या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस ने देने से इनकार किया है. दरअसल […]

गोपालगंज : शहर के सिनेमा रोड स्थित एक होटल में शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की. इस दौरान होटल में काम करनेवाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. युवक के पास से शराब मिली है या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस ने देने से इनकार किया है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी

कि सिनेमा रोड स्थित एक होटल में अंगरेजी शराब बेची जा रही है. नगर थाने के पुलिस अधिकारी संतोष कुमार व नवीन कुमार के नेतृत्‍व में पुलिस टीम दुकान पर पहुंची. पुलिस जांच करने के बाद पूछताछ के लिए दुकानदार को अपने साथ लेकर गयी. इस संबंध में नगर थाने के इंस्पेक्टर बालेश्वर राय से पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >