खादी भवन का उद्घाटन करेंगे मंत्री

गिरिराज सिंह 20 को खादी ग्रामोद्योग को देंगे दिशा खादी को कैशलेस बनाने के लिए भी समीक्षा की गयी गोपालगंज : कमला राय कॉलेज रोड में स्थित खादी भवन का उद्घाटन 20 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे. खादी को नया लुक में देने के लिए खादी ग्रामोद्योग संघ ने पूरी तैयारी की […]

गिरिराज सिंह 20 को खादी ग्रामोद्योग को देंगे दिशा

खादी को कैशलेस बनाने के लिए भी समीक्षा की गयी
गोपालगंज : कमला राय कॉलेज रोड में स्थित खादी भवन का उद्घाटन 20 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे. खादी को नया लुक में देने के लिए खादी ग्रामोद्योग संघ ने पूरी तैयारी की है.
संघ के अध्यक्ष विपिन बिहारी राय ने उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान खादी को कैशलेस बनाने के लिए भी समीक्षा की गयी. सभी केंद्रों पर पॉश मशीन लगाने का निर्णय लिया गया. इसका शुभारंभ भी केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे. कार्यक्रम में सांसद जनक राम, विधायक सुबाष सिंह, रामसेवक सिंह, अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय
अनिल कुमार, मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय भी शामिल होंगे. खादी ग्रामोद्योग संघ के राज्य निदेशक एसके गुप्ता की उपस्थिति में खादी भवन का उद्घाटन 20 जनवरी को होगा. इस मौके पर संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक भोला प्रसाद, प्रमोद राय, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >