यहां कागज में चल रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह

शहर की सड़कों पर टूट रहा यातायात नियम ट्रैफिक नियमों की नहीं है किसी को परवाह गोपालगंज : यहां तो सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने की फुरसत विभाग को नहीं है. कागज में ही सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. न तो किसी को जागरूक किया जा रहा है और न ही कोई पहल. शहर में […]

शहर की सड़कों पर टूट रहा यातायात नियम

ट्रैफिक नियमों की नहीं है किसी को परवाह
गोपालगंज : यहां तो सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने की फुरसत विभाग को नहीं है. कागज में ही सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. न तो किसी को जागरूक किया जा रहा है और न ही कोई पहल. शहर में आये दिन बिना हेलमेट लगाये लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं. अक्सर जान से भी हाथ धोना पड़ता है. तमाम परिवार हेलमेट के कारण हुई मौतों का दंश झेल रहे हैं. इसके बावजूद अगर लोग हेलमेट लगाने में लापरवाह हैं, तो विभाग भी उन्हें चेतावनी और चालान से सड़क सुरक्षा का नियम नहीं सिखा पा रहा है. इससे सड़कों पर अराजकता भी बढ़ रही है. विभाग के अधिकारियों को भी हादसों की परवाह नहीं है. देश भर में 9 से 15 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. बिना हेलमेट पहने बाइक सवार से जुर्माना वसूलने का भी निर्देश दिया गया है. परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना था. एसपी ने क्राइम मिटिंग में प्रत्येक दिन अभियान चलाने का आदेश दिया था.
चौक-चौराहों पर नहीं होती चेकिंग : दोपहिया वाहन सवारों को जान की रक्षा के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है. सड़क दुर्घटनाओं में 80 फीसदी मौतें हेलमेट नहीं लगाने के कारण होती हैं. इस सबके बावजूद शहर में रोज हजारों दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट लगाये घूमते रहते हैं, लेकिन चौराहों पर खड़े ट्रैफिक सिपाही, एएसआइ चालान करना तो दूर, कभी किसी से ये भी नहीं पूछते कि हेलमेट कहां है. कोई ऐसा चौराहा नहीं है जिस पर ट्रैफिक वाले नजीर पेश कर सके कि यहा हेलमेट चेकिंग की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >