डीजीपी से मिला भाजपा का शिष्टमंडल

डीजीपी से पटना में शिकायत दर्ज कराते भाजपा शिष्टमंडल के लोग. वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित करने की अपील गोपालगंज : पुलिस पर ज्यादती और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा का शिष्टमंडल बुधवार को पटना में डीजीपी से मिला. डीजीपी से पुलिस के द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की शिकायत […]

डीजीपी से पटना में शिकायत दर्ज कराते भाजपा शिष्टमंडल के लोग.

वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित करने की अपील
गोपालगंज : पुलिस पर ज्यादती और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा का शिष्टमंडल बुधवार को पटना में डीजीपी से मिला. डीजीपी से पुलिस के द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की शिकायत की गयी. पूरे प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच के लिए वरीय अधिकारियों की टीम गठित कर न्याय दिलाने की अपील की गयी. भाजपा ने कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत बहुसंख्यक समाज के निर्दोष लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है. नगर थाना कांड संख्या 419,420,421,422/16 दर्ज कर सैकड़ों लोगों को आरोपित किया गया है. शांतिपूर्ण धरना देने एवं शहर में जुलूस निकालने पर भी मुकदमा किया गया है.
इसमें भाजपा नेता मनीष किशोर नारायण, दीपक कुमार दीपू को अभियुक्त बनाया गया है, जबकि मीरगंज थाना कांड संख्या 94/16, 95, 96, 97/16 में भी मीरगंज के निर्दोष लोगों को फंसाया गया है. पाकिस्तान के विरुद्ध छपे न्यूज पोर्टल को सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर जिलाध्यक्ष विनोद सिंह को अभियुक्त बनाया गया, जबकि उचकागांव थाना कांड संख्या 221, 222, 224, 226, 227/16 में एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है. बरौली थाने में भाजपा नेता मनोज तिवारी एवं चितलाल प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. कुचायकोट थाने में 224/16 एवं 217/16 में चंद्रमोहन पांडेय को फंसाया गया. कटेया थाने में 282//16 फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया.
पुलिस चार से पांच दिनों तक लोगों को हिरासत में बंद कर थर्ड डिग्री का प्रयोग कर रही है. शिष्टमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय प्रसाद मयुख, विधायक मिथिलेश तिवारी, विधायक सुभाष सिंह, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधान पार्षद लाल बाबू राय, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, मार्कंडेय राय शर्मा, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रकाश लाल श्रीवास्तव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >