गोपालगंज : अब स्कूली छात्रों के लिए इ-रिक्शे का इस्तेमाल नहीं होगा. डीएम राहुल कुमार ने यह निर्णय लिया है. समाहरणालय स्थिति कार्यालय कक्ष में उन्होंने बताया कि अब स्कूली वाहन के रूप में इ-रिक्शे का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा. इ-रिक्शे से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जायेंगे. इसके साथ ही नगर पर्षद क्षेत्र से बाहर इ-रिक्शे का परिचालन नहीं होगा.
अगर इसका परिचालन नगर पर्षद क्षेत्र के बाहर नेशनल हाइवे या स्टेट हाइवे पर पाया गया, तो कार्रवाई की जायेगी. इ-रिक्शे का निबंधन भी परिवहन विभाग के द्वारा किया जायेगा. चालकों को लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है. जिस किसी चालक के पास लाइसेंस नहीं रहेगा, वे इ-रिक्शा नहीं चलायेंगे.
