विस की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

गोपालगंज : विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम कराया गया. इसके तहत एक माह तक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नाम में सुधार, मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम का विलोपन किया गया. इसके […]

गोपालगंज : विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम कराया गया. इसके तहत एक माह तक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नाम में सुधार, मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम का विलोपन किया गया.

इसके बाद प्रारूप का प्रकाशन हुआ. फिर प्रकाशित प्रारूप पर दावा आपत्ति ली गयी. दावा आपत्ति के निराकरण के बाद विधानसभा वार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया. मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 17 लाख 47 हजार पहुंच गयी है. एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करनेवाले सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गये हैं. इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है.

एक नजर में मतदाताओं की स्थिति
विस क्षेत्र का नाम पुरुष महिला कुल
99 बैकुंठपुर 150772 136372 287151
100 बरौली 139594 123399 262998
101 गोपालगंज 154811 146820 301639
102 कुचायकोट 155990 142468 298480
103 भोरे 167150 152634 319795
104 हथुआ 142775 134788 277572
कुल 911092 836481 174763

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >