कुचायकोट : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बबली सिंह ने की. बैठक में उपस्थित सभी सदस्य अपने-अपने सवालों से मौजूद अधिकारियों को घेरने लगे. समिति सदस्य शैलेश पांडेय के द्वारा वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक को हेेडमास्टर बनाये जाने पर नाराजगी जतायी गयी. वहीं लाभुक के पास कूपन रहने के बाद भी डीलर के द्वारा राशन-केरोसिन नहीं दिये जाने का मामला सदन में गूंजता रहा. उन्होंने कहा कि हेमबरदाहा गांव के दो सौ परिवार राशन-केरोसिन से वंचित हैं.
बीडीसी की बैठक में छाया रहा फसल क्षति अनुदान का मामला
कुचायकोट : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बबली सिंह ने की. बैठक में उपस्थित सभी सदस्य अपने-अपने सवालों से मौजूद अधिकारियों को घेरने लगे. समिति सदस्य शैलेश पांडेय के द्वारा वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक को हेेडमास्टर बनाये जाने पर नाराजगी […]

उन्होंने कहा कि डीलरों की मनमानी चरम पर है. राकेश तिवारी ने कहा कि उचकागांव में अधिकारियों के निर्देश के बाद भी अब तक आंगनबाड़ी केंद्र को कुरसी और टेबुल मुहैया नहीं कराये गये हैं, जबकि उमेश राम ने प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्कूल हाइस्कूल हो गया, लेकिन अब तक न शौचालय है और न ही चापाकल. नवसृजित प्राथिामक विद्यालय नवका सेमरा भवनहीन है, जहां पर खुले आसमान के नीचे भोजन बनता है.
अमीर पटेल ने कहा कि एनपीएस फुलवरिया कटाव में विलिन हो गया. उसे सिपाया खास में शिफ्ट हो गया, लेकिन सिपाया खास विद्यालय में भी किचेन शेड नहीं हैं. काला मटिहनिया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नहीं होने से मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया. इस पर पीएचसी प्रभारी ने कहा कि वहां पर सरकारी भवन में अगले सप्ताह से डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था की जायेगी. बैठक के शुरुआती दौर से लेकर अंत तक फसल क्षति अनुदान अब तक किसानों के बैंक खाते में नहीं जाने पर हंंगामा होते रहा.
वहीं बैठक से सीडीपीओ की अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया. इस मौके पर बीडीओ दृष्टि पाठक, सीओ अमित रंजन, बीइओ हरेंद्र दूबे, बीएओ होसिला तिवारी, मुखिया चंद्रकांत सिंह, विक्रमा राम, मुन्ना राय, अखिलेश शाही, अजय पासवान, राजनीश मिश्रा, आरएन प्रसाद आदि मौजूद थे .