अगले सप्ताह और गिरेगा तापमान कोहरे की चादर से लिपटी रही शनिवार की सुबह

गोपालगंज : कश्मीर में हो रही बर्फबारी से अगले सप्ताह भी ठंड से राहत मिलनेवाली नहीं है. बर्फीली हवाओं से शीतलहर जारी रहने की संभावना बनी हुई है. तापमान में गिरावट जारी रहने की बात कही गयी है. शनिवार की सुबह कोहरे की चादर से लिपटी रही. दिन के 11 बजे तक दृश्यता काफी कम […]

गोपालगंज : कश्मीर में हो रही बर्फबारी से अगले सप्ताह भी ठंड से राहत मिलनेवाली नहीं है. बर्फीली हवाओं से शीतलहर जारी रहने की संभावना बनी हुई है. तापमान में गिरावट जारी रहने की बात कही गयी है. शनिवार की सुबह कोहरे की चादर से लिपटी रही. दिन के 11 बजे तक दृश्यता काफी कम रही. महज पांच मीटर ही दिन की दृश्यता रही.

इसके कारण सड़कों पर दोपहर तक वाहन लाइट के सहारे रेंगते रहे. सबसे अधिक कठिनाई वर्ग 6 से लेकर मैट्रिक के छात्रों को झेलनी पड़ी. निजी स्कूल की बसें सुबह 8 बजे ही शहर के स्टॉपेज पर पहुंच गयी थीं. इसके कारण छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. गिरते तापमान के कारण पशु-पक्षियों पर भी गंभीर असर पड़ा है. सुबह पांच बजे से ही चहचहाने वाले पक्षियों की आवाज अब सुनने को नहीं मिल रही है. सुबह कब हुई पता भी नहीं चल रही है. दोपहर एक बजे धूप खिली. धूप का असर देर तक नहीं रहा.

शाम 5 बजते ही बर्फीली हवाओं का असर हो गया. शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 तथा न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस आंका गया. आर्द्रता बढ़ कर 98 फीसदी रही, जबकि पछुआ हवा प्रति घंटा 7.3 किमी की रफ्तार से चलती रही. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि कश्मीर, हिमाचल में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मंगलवार के बाद उत्तर बिहार पर भी दिखेगा. न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक जा सकता है.
कांपते पहुंचे आंगनबाड़ी के बच्चे : ठंड में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रशासन की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. इसके कारण केंद्रों पर बच्चों को कांपते हुए पहुंचना पड़ा. पांच साल से कम उम्र के बच्चे सुबह दस बजे पहुंच रहे हैं, जहां ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है.
रेलवे स्टेशन पर नहीं है अलाव : रेल प्रशासन ने यात्रियों को ठंड बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है. यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर रात गुजारनी पड़ती है. कोहरे से ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ता है. इस ठंड में ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए बहुत मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >