छापेमारी . वाहन जांच के दौरान सीवान से आ रही शराब की खेप पकड़ी गयी
मीरगंज : सीवान से लग्जरी कार में आ रही शराब की खेप पुलिस ने जब्त की है. मीरगंज पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान लग्जरी कार व ऑटो को बरामद की है. कार से 135 बोतल अंगरेजी शराब मिली है, जबकि ऑटो से 45 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की गयी है. मीरगंज के थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि सीवान से शराब की तस्करी करने की सूचना मिलने पर खरगी व छाप मोड़ पर गािड़यों की जांच शुरू की गयी. वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख कर कार चालक भागने लगा. पुलिस ने कार को जब्त कर चालक और उस पर सवार धंधेबाज का पीछा किया. जाम के कारण धंधेबाज फरार हो गया.
उधर, ऑटो चालक भी पुलिस को देख कर अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया. दोनों वाहनों को थाना लाकर जांच की गयी. कुल 180 बोतल अंगरेजी शराब मिली. कार्रवाई के दौरान एएसआइ राजदेव प्रसाद के साथ अन्य पुलिस जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि सीवान के रास्ते शराब की तस्करी की जा रही थी. उधर, कार सवार धंधेबाज की पत्नी ने थाने में पहुंच कर पुरानी रंजिश में फंसाने के लिए कार में शराब रख कर पकड़वाने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने ऑटो में भी जब्त की 45 बोतल अंगरेजी शराब
थाने में जब्त लग्जरी कार व ऑटो.
धंधेबाजों की तलाश में वैशाली में छापा
