कुचायकोट : शराब धंधेबाजों की तलाश में कुचायकोट पुलिस ने बुधवार को वैशाली में छापेमारी की. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैशाली में धंधेबाजों के अलग-अलग ठिकानों पर स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. हालांकि छापेमारी में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला. पुलिस ने गिरफ्तार चालक के खुलासे के बाद यह छापेमारी की है. मंगलवार को कुचायकोट थाने की पुलिस ने भठवा मोड़ के पास छापेमारी कर आलू से भरे ट्रक में 50 लाख की अंगरेजी शराब बरामद की थी. शराब बरामदगी के साथ पंजाब के चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
कुचायकोट में पकड़ी गयी थी एक ट्रक शराब
कुचायकोट : शराब धंधेबाजों की तलाश में कुचायकोट पुलिस ने बुधवार को वैशाली में छापेमारी की. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैशाली में धंधेबाजों के अलग-अलग ठिकानों पर स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. हालांकि छापेमारी में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला. पुलिस ने गिरफ्तार चालक […]

भोरे में 12 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
भोरे़ यूपी से शराब लाकर बिहार में शराब बेचनेवाले यूपी के एक धंधेबाज को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार धंधेबाज के पास से 12 बोतल शराब बरामद की गयी है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उस कारोबारी को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार को यह गुप्त सूचना मिली कि यूपी के देवरिया जिले के तरकुलवां थाना क्षेत्र के मीना बाजार निवासी रोहित नट थाना क्षेत्र के डिघवां, छठियावं एवं शाहपुर गांव में रिश्तेदारी के बहाने आ कर शराब की सप्लाइ कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने शाहपुर गांव में दबिश दी और उसे 12 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.