ट्रक में आलू के नीचे िछपायी थी 445 कार्टन शराब
कुचायकोट : पुलिस ने यूपी-बिहार बॉर्डर के पास भठवां मोड़ के पास एनएच 28 पर आलू लदे ट्रक में लुधियाना से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही 445 कार्टन अंगरेजी शराब बरामद की है. पंजाब के रहनेवाले ट्रकचालक अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. सदर इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा ने बताया कि पंजाब के लुधियाना से ट्रक मुजफ्फरपुर जा रहा था. ट्रक में चारों तरफ से आलू का बोरा रखा था और उसके अंदर अंगरेजी शराब का कार्टन भरा पड़ा था. पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो भठवा मोड़ के पास पुलिस को देख कर चालक ट्रक लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया. पकड़े ट्रक से करीब 445 कार्टन शराब मिली है. इसमें 7140 बोतल अंगरेजी शराब मिली है. कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार व जितेंद्र सिंह चालक को पकड़ कर थाने लाये. पूछताछ में ट्रक
लुधियाना से मुजफ्फरपुर जा…
चालक ने कई खुलासे किये हैं. उसने पुलिस के समक्ष शराब माफियाओं के कई राज खोले हैं. चालक ने बताया कि ठीक इसी तरीके से आलू लाद कर शराब की पहली खेप मुजफ्फरपुर पहुंच चुकी है. यह दूसरी खेप थी, जिसे पुलिस ने बरामद की है. इंस्पेक्टर ने बताया कि मुजफ्फरपुर में किस माफिया के पास शराब की खेप भेजी जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब के कारोबार से जुड़े माफियाओं की तलाश में छापेमारी कर रही है.
