शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार, आठ फरार

पुलिस ने दो सौ पीस लैला की बरामद कुचायकोट : यूपी से शराब की तस्करी नहीं रुक रही है. बाइक से शराब लेकर जा रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने आठ किलोमीटर तक पीछा कर दबोच लिया, जबकि आठ धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले. गिरफ्तार धंधेबाज उचकागांव थाना […]

पुलिस ने दो सौ पीस लैला की बरामद

कुचायकोट : यूपी से शराब की तस्करी नहीं रुक रही है. बाइक से शराब लेकर जा रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने आठ किलोमीटर तक पीछा कर दबोच लिया, जबकि आठ धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले. गिरफ्तार धंधेबाज उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के निवासी हीरा सहनी तथा फनी राय हैं.
पुलिस ने बताया कि अपाची बाइक से दोनों शराब की तस्करी कर रहे थे. जांच के दौरान दो सौ पीस अंगरेजी शराब की बोतलें मिली हैं. पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाजों से पूछताछ करने के बाद तलाश तेज कर दी है. पुलिस अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान यूपी से दोनों युवक लैला नामक शराब लेकर जा रहे थे.
41 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार : पंचदेवरी. कटेया पुलिस ने मंगलवार की शाम भंगहा में छापेमारी कर 41 बोतल देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के रूपीबगही निवासी नरसिंह चौहान है.
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्याही नदी के आसपास कुछ धंधेबाजों द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की. इसी क्रम में यूपी से लेकर आ रही 41 बोतल लैला (शराब) के साथ पुलिस ने नरसिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार युवक बहुत पहले से शराब तस्करी का कारोबार करता था, जिसकी भनक पुलिस को लग चुकी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्याही नदी के किनारे अवैध शराब का कारोबार चला रहे अन्य धंधेबाजों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तारी के बाद धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >