आपदा से निबटने के लिए बनाएं कार्ययोजना

गोपालगंज : आपदा से निबटने को लेकर डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें जिला आपदा प्रबंधन योजना योजना के निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता. बल्कि अगर पूर्व […]

गोपालगंज : आपदा से निबटने को लेकर डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें जिला आपदा प्रबंधन योजना योजना के निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता. बल्कि अगर पूर्व से तैयारी है तो आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है.
इसके लिये सभी विभागों को मिल कर तैयारी करने की जरूरत है. उन्होंने स्वास्थ्य विद्युत राजस्व, आपदा विभाग को आपदा से निबटने हेतु प्रभावी योजना तय किये जाने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यकारी एजेंसी कैरीटस इंडिया के प्रतिनिधि ने आपदा प्रबंधन योजना के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी. बैठक के दौरान मॉप ड्रिल हेतु आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया गया. वहीं बाढ़पीड़ित परिवारों को शीघ्र अनुदान राशि वितरित किये जाने का निर्देश दिया गया. डीजल अनुदान वितरण के संबंध में कहा गया कि प्राप्त आवेदनों की सत्यापन के उपरांत ही डीजल अनुदान वितरण का कार्य अविलंब पूर्ण किया जाये.
वहीं मुख्यमंत्री के सात निश्च›यों के अनुरूप घर -घर बिजली के कार्यों में तेजी लाये जाने, राशन-केरोसिन कूपन का वितरण प्रखंडवार किये जाने का निर्देश दिया गया, जबकि राशन कार्ड सत्यापन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ व सीओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >