कांग्रेस नेता के चाचा पर हमला

बचाने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा तेज रफ्तार में वाहन चलाने का किया था विरोध गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में तेज रफ्तार से वाहन चलाने का विरोध करना कांग्रेस नेता के चाचा को महंगा पड़ा. वाहन चला रहे युवकों ने विरोध करने पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. […]

बचाने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा

तेज रफ्तार में वाहन चलाने का किया था विरोध
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में तेज रफ्तार से वाहन चलाने का विरोध करना कांग्रेस नेता के चाचा को महंगा पड़ा. वाहन चला रहे युवकों ने विरोध करने पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. बचाने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की. गंभीर रूप से घायल मो सइदुउल्लाह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
परिजनों ने बताया कि तेज रफ्तार में कुछ युवक बाइक चला रहे थे. इससे घर के पास खड़ा बकरा घायल हो गया. इस पर बाइक सवार युवकों से तेज रफ्तार में गाड़ी नहीं चलाने को कहा गया. इसी पर गाली-गलौज शुरू करते हुए कुछ युवकों को बुला लिया. दरवाजे पर खड़े कांग्रेस सेवा दल संगठन के जिला सचिव के चाचा पर तलवार से हमला कर दिया.
मो सइदुउल्लाह को घायल देख परिजन बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस ने इस मामले में घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है. अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
कांग्रेस सेवा दल ने की कार्रवाई की मांग . कांग्रेस सेवा दल ने पाखोपाली गांव में जिला संगठन सचिव के चाचा पर हमला किये जाने की घटना की निंदा की है. सेवा दल के प्रदेश संगठन सचिव प्रेमनाथ शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. प्रदेश सचिव ने प्रशासन से आरोपितों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >