गोपालगंज : शिक्षक दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को आंबेडकर भवन में शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. जिला मुख्यालय के आंबेडकर भवन में बिहार राज्य और प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. सम्मान समारोह की तैयारी में शिक्षक महासंघ काफी उत्साह से लगा है,
जिसकी तैयारी रविवार को पूूरी कर ली गयी. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में कई जिलों से विद्वान पहुंच रहे हैं, जबकि कार्यक्रम को सांसद, विधायक एवं शिक्षाविद् भी संबोधित करेंगे. वहीं चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश भारती ने तैयारी की समीक्षा की. इस मौके पर सुभाष कुमार, प्रिंस कुमार, अमित पांडेय, उमेश यादव, विनय ओझा, वंदना शर्मा, सीमा कुमारी सहित कई शिक्षक व शिक्षकाएं उपस्थित थे.
