एसपी से इंट्री का किया था सौदा

गड़बड़झाला . बलथरी चेक पोस्ट पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों की करायी जाती थी इंट्री यूपी के बॉर्डर पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर एमवीआइ के दो कथित दलालों की गिरफ्तारी के बाद कई बातें खुल कर सामने आयी हैं. चेक पोस्ट पर ट्रकों की अवैध इंट्री के गोरखधंधा में कई बड़े लोग लिप्त हैं. कुचायकोट […]

गड़बड़झाला . बलथरी चेक पोस्ट पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों की करायी जाती थी इंट्री

यूपी के बॉर्डर पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर एमवीआइ के दो कथित दलालों की गिरफ्तारी के बाद कई बातें खुल कर सामने आयी हैं. चेक पोस्ट पर ट्रकों की अवैध इंट्री के गोरखधंधा में कई बड़े लोग लिप्त हैं.
कुचायकोट : बलथरी चेक पोस्ट पर शाम होते ही माफियाओं का कारोबार अधिकारियों की सेटिंग की बदौलत शुरू होता है. रात के साथ ही इनका कारोबार भी परवान चढ़ने लगता है. एक ट्रक को इंट्री कराने में चार से लेकर 50 हजार रुपये तक का सौदा किया जाता है. जानकार बताते हैं कि प्रतिदिन 350 से 500 ट्रकों की इंट्री करा दी जाती थी. इससे प्रतिदिन डेढ़ से दो करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति विभाग को उठानी पड़ती है. एक दर्जन माफिया यहां ट्रकों की इंट्री कराने के लिए सक्रिय रहते थे. इनका नेटवर्क सेल टैक्स से लेकर परिवहन विभाग तक के अधिकारियों से जुड़ा है,
जिनकी सेटिंग पर यहां कारोबार चल रहा था. इस कारोबार की जानकारी मिलते ही डीएम राहुल कुमार और एसपी रवि रंजन ने इस पर कार्रवाई शुरू की. एसपी सिर पर पगड़ी बांध कर बाइक पर सवार होकर एक चालक के रूप में बैरियर पर पहुंचे और ट्रक की इंट्री कराने के लिए सौदा तय किया. बक्सर जिले के कृष्ण वरण थाना क्षेत्र के सोया गांव के रहनेवाले रवींद्र कुमार तथा भोजपुर के बड़हरा थाने के थुआ गांव के रहने वाले रामविलास राय के पुत्र अरविंद कुमार राय, जो एमबीआइ दिव्य प्रकाश के लिए काम करते थे. यहां ट्रकों की अवैध इंट्री कराते हुए पकड़े गये.
इन दोनों ने एसपी से ट्रकों की इंट्री कराने का सौदा किया था. एसपी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ कर कुचायकोट पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो कई चौकाने वाली बातें सामने आयीं.
हाइवे के पांच स्थानों पर तोड़ा गया था डिवाइडर : दिन में ट्रक जिनका कागजात दुरुस्त नहीं रहता, वे बॉर्डर पर ही माफियाओं से सेटिंग कर ट्रक को हाइवे के किनारे खड़ा रहते हैं. रात होते ही माफिया अपने हिसाब से काटे गये डिवाइडर के रास्ते ट्रकों को इमरजेंसी लेन से पार करा देते थे.हर दो किमी पीछे भोपतापुर से पहाड़पुर गांव तक हाइवे के पांच स्थानों पर डिवाइडर को तोड़ कर ट्रकों को पास कराने का रास्ता बनाया गया है.
जेल भेजे गये चेक पोस्ट पर वसूली करनेवाले: बलथरी समेकित जांच चौकी पर ट्रकों को पास कराने के लिए वसूली करनेवाले जालसाजों को पुलिस ने जेल भेज दिया. कुचायकोट थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गयी. चेक पोस्ट पर छापेमारी के बाद बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव के रवींद्र कुमार तथा भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहा गांव निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया था.
एसपी की छापेमारी के बाद खुलने लगी हाइवे की हकीकत
इसी टूटे डिवाइडर से ट्रकों को कराया जाता था पार.
इंट्रो-
गिरफ्तार माफियाओं को पुलिस ने भेजा जेल : पुलिस कप्तान ने ट्रकों की इंट्री के लिए सौदा करने वाले दोनों माफियाओं को पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. ये दोनों कारोबारी यहां गोपालगंज में एमवीआइ के साथ काम करने के लिए आये थे. लेकिन एमवीआइ ने दोनों को पहचानने से अपना पल्ला झाड़ लिया है. अपना गला बचाने के लिए पूरी सेटिंग चल रही है. बलथरी चेक पोस्ट पर घटना के दूसरे दिन माफिया भूमिगत रहे.
उधर, माफियाओं ने यूपी के बॉर्डर में ही अब सेटिंग शुरू कर दी है. एसडीपीओ मनोज कुमार ने पहुंच कर दोनों से पूछताछ की. पूछताछ में किसी ने अपनी जुबान तक नहीं खोली. हालांकि पुलिस अब जांच को नयी दिशा की तरफ ले जाने की तैयारी में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >