हटाये गये दो शिक्षक, वेतन भुगतान पर रोक

गोपालगंज : जिला शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार के द्वारा न्यायादेश पारित नहीं किया गया है, जिसके कारण कुचायकोट प्रखंड की भोपतापुर पंचायत के दो शिक्षकों संजय कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय बरनैया बीसा एवं सुशील कुमार गुप्ता उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर छागुंर को कार्यमुक्त कर दिया गया है. डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने बताया कि राजीव […]

गोपालगंज : जिला शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार के द्वारा न्यायादेश पारित नहीं किया गया है, जिसके कारण कुचायकोट प्रखंड की भोपतापुर पंचायत के दो शिक्षकों संजय कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय बरनैया बीसा एवं सुशील कुमार गुप्ता उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर छागुंर को कार्यमुक्त कर दिया गया है. डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने बताया कि राजीव यादव के द्वारा न्यायालय में अवमानना बाद दायर किया गया है.

इस मामले में जिला शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार के द्वारा न्यायादेश पारित किया जाना था. लेकिन दो माह बीतने के बाद भी न्यायादेश पारित नहीं किया गया. इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीओ स्थापना ने दोनों शिक्षकों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >