इलाके में बिकी शराब, तो बरखास्त होंगे चौकीदार

खजूरबानी कांड के बाद प्रशासन का निर्णय कुचायकोट : अंगरेजों के जमाने में पुलिस का मुखबिर चौकीदार हुआ करते थे. आज चौकीदारों द्वारा इलाके की मुखबिरी नहीं किये जाने के कारण इलाका सुरक्षित नहीं. अब खजूरबानी शराब कांड के बाद पुलिस चौकीदारों की जिम्मेवारी तय कर रही है. इलाके में अगर शराब बिकी, तो उस […]

खजूरबानी कांड के बाद प्रशासन का निर्णय

कुचायकोट : अंगरेजों के जमाने में पुलिस का मुखबिर चौकीदार हुआ करते थे. आज चौकीदारों द्वारा इलाके की मुखबिरी नहीं किये जाने के कारण इलाका सुरक्षित नहीं. अब खजूरबानी शराब कांड के बाद पुलिस चौकीदारों की जिम्मेवारी तय कर रही है. इलाके में अगर शराब बिकी, तो उस इलाके के चौकीदार को तत्काल बरखाश्त किया जायेगा. नये उत्पाद कानून के तहत चौकीदारों को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
कुचायकोट के थाना परिसर में प्रखंड के चौकीदारों की बैठक बुलायी गयी. एसडीपीओ मनोज कुमार ने चौकीदारों की जिम्मेवारी पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि आपके इलाके में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या कोई अपराधिक व्यक्ति नजर आये, तो तत्काल इसकी सूचना थाना को देंगे. चौकीदारों को बताया गया कि अगर आपके इलाके में कोई भी व्यक्ति शराब बेचता है, पीकर हंगामा करता है, या तस्करी करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देंगे. चौकीदार अगर सजगता से काम करेंगे, तो स्वत: इलाके में हर गतिविधि की जानकारी पुलिस को मिलेगी.
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार एवं पूरे इलाके के चौकीदार मौजूद थे.
जमुनहा में कैटरीना के साथ एक गिरफ्तार : पंचदेवरी . यूपी के गोरखपुर से कैटरीना को लेकर बथुआ बाजार जा रहे एक कारोबारी को जमुनहा बाजार में लोगों ने पकड़ लिया. पुलिस ने कारेाबारी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गयी. उसके पास से 10 बोतल कैटरीना शराब बरामद की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोरखपुर से पंचदेवरी आने वाली बस से कैटरीना को लेकर फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार जा रहा कारोबारी पहुंचा. शनिवार की शाम एक युवक से लिफ्ट मांगी.
युवक ने जब उसे बाइक पर बैठाया, तो उसे शराब की बदबू आने लगी. वह मामला समझ गया और जमुनहा बाजार में रुक कर लोगों को इसकी जानकारी दी. इस पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >