हाइवे से लेकर शहर की सड़कों तक चक्का जाम

शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में आंगनबाड़ी, आशा, ममता के अलावा बैंक और केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के एक साथ आने से शहर से लेकर हाइवे तक पूरी तरह से चक्का जाम रहा. लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही. स्कूली बच्चों से लेकर आम आदमी पर यह आंदोलन भारी पड़ा. गोपालगंज : राष्ट्रव्यापी आम […]

शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में आंगनबाड़ी, आशा, ममता के अलावा बैंक और केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के एक साथ आने से शहर से लेकर हाइवे तक पूरी तरह से चक्का जाम रहा. लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही. स्कूली बच्चों से लेकर आम आदमी पर यह आंदोलन भारी पड़ा.
गोपालगंज : राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सड़कों पर जम कर प्रदर्शन किया. अरार चौक पर आंगनबाड़ी सेविकाएं इकट्ठा हुईं, जहां से सरकार के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया गया. आंबेडकर चौक पर सभा की गयी. इसका नेतृत्व जिला महासचिव पंकज कुमार एवं जिलाध्यक्ष नजमा खातून ने संयुक्त रूप से किया.
सभा को संबोधित करते हुए महासचिव ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं से सरकारी कर्मचारी कर्मचारियों की तरह काम लिया जाता है. वेतन तो दूर न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती है. इन्हें मानदेय के रूप में काफी कम राशि दी जाती है, जो मानवाधिकार का उल्लंघन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >