प्रमुख पर हमला, पति व ड्राइवर की हुई पिटाई

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ प्रखंड कार्यालय गोपालगंज/महम्मदपुर : मंगलवार को अपने दफ्तर जा रहीं प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह को घेर कर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया. बचाने आये पति शैलेश सिंह तथा ड्राइवर को भी मारपीट की गयी. इससे प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गयी. स्थिति को […]

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ प्रखंड कार्यालय
गोपालगंज/महम्मदपुर : मंगलवार को अपने दफ्तर जा रहीं प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह को घेर कर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया. बचाने आये पति शैलेश सिंह तथा ड्राइवर को भी मारपीट की गयी. इससे प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गयी. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सिधवलिया तथा महम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी.
इस मामले में प्रखंड प्रमुख ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि जलालपुर के मुखिया वकील राय, रामायण गिरि द्वारा कार्यालय जाने के समय मुझे गेट पर हीं रोक दिया गया और मुझको गाली दी गयी. इस बीच दोनों मुझे मारने के लिए झपटे, जब मेरे पति बचाने आये, तो दोनों ने मिल कर मेरे पति के साथ मारपीट की. पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.
इधर, दो दिन पूर्व भी प्रखंड प्रमुखपति सह बीडीसी सदस्य शैलेश सिंह तथा जलालपुर के मुखिया वकील राय में झड़प हुई थी, जिसमें दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी दर्ज कराते हुए वकील राय ने कहा है कि रविवार को शैलेश सिंह और अवधेश प्रसाद ने जलालपुर पहुंच कर मुझसे 50 हजार की रंगदारी मांगी तथा 17 हजार रुपये छीन लिये.
वहीं, दूसरी तरफ से जलालपुर के बीडीसी अवधेश प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि सड़क निर्माण में अनियमितता की सूचना पर मैं और प्रमुखपति शैलेश सिंह जब निर्माण कार्य देखने पहुंचे, तो मुखिया वकील राय और इनके गुर्गों द्वारा मारपीट की गयी. इस मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >