गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के कररिया जीन बाबा के समीप एक व्यवसायी को चाकू मार कर 16 हजार रुपये, सोने की चेन और घड़ी लूट ली गयी. स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. दुखहरण गांव के व्यवसायी जयप्रकाश प्रसाद की कररिया जीन बाबा के पास दुकान है. दुकान बंद कर जैसे ही सड़क पर घर जाने के लिए पहुंचे कि पहले से घात लगाये दो लोगों ने उन पर हमला कर लूटपाट शुरू कर दी. पीड़ित के बयान को दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
व्यवसायी को चाकू मार कर लूटा
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के कररिया जीन बाबा के समीप एक व्यवसायी को चाकू मार कर 16 हजार रुपये, सोने की चेन और घड़ी लूट ली गयी. स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. दुखहरण गांव के व्यवसायी जयप्रकाश प्रसाद की कररिया […]
