ये हैं गोपालगंज के डीएम, तो राहुल कुमार कौन?

गोपालगंज : थोड़ी देर के लिए आपका भी सिर चकरा जायेगा. जब ये गोपालगंज के डीएम हैं, तो राहुल कुमार कौन हैं? क्या जिले में दो डीएम हैं? जरा आप इस बोर्ड को गौर से देखें. इस बोर्ड पर डॉ श्याम मोहन सिंह जिला पदाधिकारी, गोपालगंज, बिहार लिखा हुआ है. दूसरे बोर्ड पर डीएम, गोपालगंज […]

गोपालगंज : थोड़ी देर के लिए आपका भी सिर चकरा जायेगा. जब ये गोपालगंज के डीएम हैं, तो राहुल कुमार कौन हैं? क्या जिले में दो डीएम हैं? जरा आप इस बोर्ड को गौर से देखें. इस बोर्ड पर डॉ श्याम मोहन सिंह जिला पदाधिकारी, गोपालगंज, बिहार लिखा हुआ है. दूसरे बोर्ड पर डीएम, गोपालगंज लिखा है. डॉक्टर के वाहन पर भी डीएम गोपालगंज का बोर्ड लगा है. यह दोनों बोर्ड बरौली थाने के रतन सराय में लगे हैं. यहां के प्रमुख डॉक्टर के आवास

ये हैं गोपालगंज के डीएम…
और क्लिनिक पर बोर्ड लगे हैं. जिले में यह फर्जी डीएम घूम रहे हैं. नर्स की बहाली के लिए विज्ञापन भी छपवा चुके हैं. खुद को बातचीत में भी डीएम ही बताते हैं. फर्जी डीएम के घूमने की जानकारी जब अधिकारियों को मिली, तो उनके भी होश उड़ गये. यह मामला जब डीएम राहुल कुमार के पहुंचा, तो उन्होंने बरौली के बीडीओ को इसकी जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >