तीन दिनों में 161 मिमी हुई बारिश

गोपालगंज : मंगलवार को तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश होती रही. इस बारिश से किसानों में धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गयी है. किसान धान की रोपनी में जुट गये हैं. शनिवार की शाम से बारिश हो रही है. तीन दिनों में कुल 161 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गयी है. इस माह […]

गोपालगंज : मंगलवार को तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश होती रही. इस बारिश से किसानों में धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गयी है. किसान धान की रोपनी में जुट गये हैं. शनिवार की शाम से बारिश हो रही है. तीन दिनों में कुल 161 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गयी है. इस माह में अबतक कुल 195 मिमी वर्षा हो चुकी है. इस माह में कुल 314 मिमी वर्षा की जरूरत है.

इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि बारिश से रोपनी तेजी से हो रही है. बारिश नहीं होने से सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >