फुलवरिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

गोपालगंज : फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में नाबालिग लड़की को लेकर भागने तथा दुष्कर्म किये जाने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोर्ट के आदेश पर फुलवरिया थाने की पुलिस ने कांड अंकित कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है […]

गोपालगंज : फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में नाबालिग लड़की को लेकर भागने तथा दुष्कर्म किये जाने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोर्ट के आदेश पर फुलवरिया थाने की पुलिस ने कांड अंकित कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि घर जाने के दौरान ऑटो से अपहरण कर लिया गया.

इसके बाद बेंगलुरु ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया. बाजार में बेचने की योजना बनायी गयी थी. इसकी सूचना मिलने पर उसने भागने का प्रयास किया. बाद में आरोपितों ने मीरगंज में बस स्टैंड लाकर छोड़ दिया. लड़की के बयान पर गांव के ही ओमप्रकाश मांझी समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने कांड दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >