उदासीनता . नप की बैठक में गंदगी को लेकर आक्रोशित हुए सदस्य
शुक्रवार को हुई नप के बोर्ड की बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई. वार्ड सदस्यों ने समस्याओं पर जहां कड़ा आक्रोश प्रकट किया, वहीं विकास की बातों पर अपना सपोर्ट भी दिया.
गोपालगंज : शुक्रवार को मुख्य पार्षद संजू देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू की गयी. बैठक प्रारंभ होते ही वार्ड पार्षद मनीष किशोर नारायण आर्य ने शहर के राजीव नगर, जंगलिया, राजेंद्र नगर से होकर गुजरनेवाली सड़क एवं खांड़ की सफाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया, जिसका समर्थन राजकिशोर मांझी, रघुनाथ प्रसाद आदि पार्षदों ने किया. वहीं कई सड़कों को उखाड़- गाड़ करने की भी मांग की गयी. वार्ड पार्षदों की मांग पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अतिरिक्त संसाधन और मजदूर लगा कर अविलंब शहर के बकाया सफाई कार्य को पूर्ण कराया जायेगा.
वहीं अब तक हुई सफाई कार्य की समीक्षा भी की गयी. इसके अलावा बैठक में बीआरजीएफ, नगर पर्षद कोष एवं 14वें वित आयोग की राशि से नाला निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण की डेढ़ दर्जन योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. सफाई का जिम्मा वार्ड जमादारों को जहां दिया गया, वहीं नगर पर्षद में कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए संविदा पर कर्मी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी राजकिशोर लाल, उपसभापति हरेंद्र कुमार चौधरी,
वार्ड पार्षद सतेंद्र सिंह, मीना देवी, अनिल गिरि, रिपुसूदन पांडेय, वीरेश राम, उषा कुमारी, जयहिंद प्रसाद, राजकिशोर मांझी, इमामुन खातून, प्रमिला देवी, मालती देवी, प्रभुनाथ प्रसाद, सरिता देवी, जहांगीर राइन, किरण देवी, इंद्रमणि देवी, रवींद्र महतो, मुन्ना राज, रघुनाथ प्रसाद, फातमा खातून, गोधनी देवी, देवंती देवी सहित सभी पार्षद उपस्थित थे.
सड़क व नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित
डेढ़ दर्जन योजनाओं को दी गयी मंजूरी
शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया गया बल
संविदा पर बहाल होंगे कर्मी
23 को शिक्षकों का धरना
