पोस्ट ऑफिस चौराहे पर आयोजित होगा कार्यक्रम

गोपालगंज : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 23 जुलाई को 11 बजे शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर धरने का आयोजन होगा. यह बात जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश राय ने शिक्षक भवन में आयोजित जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान कही. उन्होंने इसमें अधिक- से- अधिक […]

गोपालगंज : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 23 जुलाई को 11 बजे शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर धरने का आयोजन होगा. यह बात जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश राय ने शिक्षक भवन में आयोजित जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान कही. उन्होंने इसमें अधिक- से- अधिक शिक्षकों को भाग लेने की अपील की. श्री राय ने कहा कि मुख्यत: सात सूत्री मांगों में एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली के प्रकाशन में हो रही देरी को छोड़ यथाशीघ्र प्रकाशित की जाये.

जटिल वेतन भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाया जाये, ताकि ससमय भुगतान हो सके. अल्पसंख्यक विद्यालयों के वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उसे ससमय भुगतान करवाया जाये आदि है.

मौके पर शशिकांत तिवारी, उमेश चंद्र पांडेय, आशुतोष कुमार मिश्र, अरुण कुमार पांडेय, चंद्रशेखर द्विवेदी, रमेश सिंह, नरेंद्र मिश्र, शिवेंद्र कुमार, जयराम यादव, जमशेाद आलम, रमन कुमार, हेमचंद्र हिम कर, अंजनी नंदन पांडेय, उमाशंकर पांडेय, राम नारायण सिंह, सुकांत भास्कर पांडेय, श्री राम पांडेय, इब्राहिम मियां, कलामुल्लाह व भरत प्रसाद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >