जान से मारने की धमकी

दुस्साहस. मीरगंज के एएसआइ से मांगी 17 लाख की रंगदारी थाने में प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज : मीरगंज थाने के एएसआइ अशोक राम से 17 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. एएसआइ ने मीरगंज थाने में सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के […]

दुस्साहस. मीरगंज के एएसआइ से मांगी 17 लाख की रंगदारी

थाने में प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज : मीरगंज थाने के एएसआइ अशोक राम से 17 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. एएसआइ ने मीरगंज थाने में सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाड़ी निवासी प्रदीप शाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. एएसआइ ने आरोप लगाया कि जीगना ढाले के पास वे वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. बिना कागजात की एक बाइक को चेकिंग के दौरान जब्त किया गया था.
दूसरे दिन हथुआ मोड़ पर प्रदीप शाही अपने गुर्गों को लेकर पहुंचे, जहां पर एएसआइ को बाइक जब्त करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. उनके साथ गाली-गलौज भी की गयी. रंगदारी के रूप में 17 लाख रुपये की रकम मांगी गयी. रंगदारी राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा गया है. घटना के बाद एएसआइ ने पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. मीरगंज थाने में प्रदीप शाही पर कांड संख्या 109/16 दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना की जांच वरीय अधिकारियों के द्वारा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >