पारा गिरा, ऊमस बढ़ी, बूंदाबांदी की संभावना

गोपालगंज : मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट ली. एक दिन पहले पारा बढ़ने के प›श्चात लुढ़क गया, ऊमस बढ़ गयी. लोग पसीने से तर-ब-तर हो रहे हैं. अभी मौसम का जो मिजाज है, उससे बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना बन गयी है. पूरवइया हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता […]

गोपालगंज : मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट ली. एक दिन पहले पारा बढ़ने के प›श्चात लुढ़क गया, ऊमस बढ़ गयी. लोग पसीने से तर-ब-तर हो रहे हैं. अभी मौसम का जो मिजाज है, उससे बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना बन गयी है. पूरवइया हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता रही है.

रविवार को दिन में पारा चढ़ गया था, लेकिन शाम को पूरब से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पारा गिरा है. रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार को 26.8 डिग्री तक पहुंच चुका है. अधिकतम पारे में 4.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. अधिकतम पारा 43.8 से गिर कर सोमवार को 39.0 डिग्री दर्ज किया. मौसम वैज्ञानिक की मानें, तो एक-दो दिनों के भीतर बूंदाबांदी होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >