दहक रहा सूरज, झुलसा शरीर

गोपालगंज : यकीन मानिये इस बार दिल्ली और पटना से भी अधिक तापमान गोपालगंज शहर का है. अधिकतम तापमान दोनों शहर से लगभग 4.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा आंका गया है. अप्रैल के अंतिम दिनों में अब तक गरमी से निजात नहीं मिली है. हालत यह है कि जैसे अंगारे बरस रहे हैं. शुक्रवार को दहकते […]

गोपालगंज : यकीन मानिये इस बार दिल्ली और पटना से भी अधिक तापमान गोपालगंज शहर का है. अधिकतम तापमान दोनों शहर से लगभग 4.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा आंका गया है. अप्रैल के अंतिम दिनों में अब तक गरमी से निजात नहीं मिली है. हालत यह है कि जैसे अंगारे बरस रहे हैं. शुक्रवार को दहकते सूरज और बरस रहे अंगारे के बीच निकलती आंच लोगों को झुलसाती रही. परिणाम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. पछुआ हवा इस भीषण गरमी में घी का काम कर रही है. गरमी से लोग अब छटपटाने लगे है. लोगों के स्वर निकलने लगे है क दैव अब रहम करो.
मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय बताते हैं कि फिलहाल गरमी से राहत नहीं मिलने वाली. हवा का रुख कई दिनों से उत्तरी पि›म ही बना हुआ है. पेड़ पौधों का अकाल है, शहर कंक्रीट में तब्दील हो चुका है. इसमे चलते भी गरमी कंक्रीट से टकरा कर रेडिएशन के जरिये वातावरण को और गरम किये है.
तापमान व आर्द्रता
24 घंटे में अधिकतम तापमान 43.4 से बढ़ कर कर 44.2 हो गया. जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 से घट कर 24.9 पर आ गया. अधिकतम आर्द्रता 55 से 48 तथा न्यूनतम आर्द्रता 12 से 11 फीसदी हो गयी. हवा दक्षिणी पि›मी का रुख लिये 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलता रहा.
गत पांच दिनों मे तापमान की चाल (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
25 अप्रैल 42.1 23.8
26 अप्रैल 42.1 22.6
27 अप्रैल 44.0 23.0
28 अप्रैल 43.4 25.3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >