शराबबंदी में जीविका से सहयोग ले रही पुलिस

जादोपुर में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली शराब से तोबा करने का दिया गया संदेश गोपालगंज : शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस जीविका की महिलाओं से सहयोग ले रही है. बुधवार को सदर प्रखंड के जादोपुर बाजार में जीविका की महिलाओं ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली. महिलाओं ने […]

जादोपुर में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

शराब से तोबा करने का दिया गया संदेश
गोपालगंज : शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस जीविका की महिलाओं से सहयोग ले रही है. बुधवार को सदर प्रखंड के जादोपुर बाजार में जीविका की महिलाओं ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली. महिलाओं ने ग्रामीण इलाकों के लोगों को जागरूक करते हुए शराब से तोबा करने की अपील की. शराब से होनेवाली बीमारियों के बारे में भी बताया गया. जादोपुर के रामरतन शाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से निकाली गयी रैली ने बाजार से होकर गांव की ओर महिलाओं को जागरूक किया.
उधर, भोरे में पुलिस जीविका की महिलाओं से सहयोग लेकर शराबबंदी को पूर्ण रुप से सफल बनाने में जुट गयी है. भोरे के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि जीविका की महिलाओं द्वारा ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही शराब से होने ले नुकसान के बारे में भी लोगों को बताया जा रहा है. इस मौके पर सदर प्रखंड के परियोजना प्रबंधक धर्मवीर गुप्ता, सोशल डेवलपमेंट मैनेजर राकेश कुमार, सत्येंद्र, मधु, रोविन, अजय, ब्रजेंद्र आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >