दीजिए शराब बेचने की सूचना, पाइए इनाम

भोरे : दीजिए शराब बेचने की सूचना. सूचना सही निकला तो इनाम दिया जायेगा. सूचना देनेवाले का नाम-पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जायेगा. स्थानीय प्रशासन भी उनका सहयोग करेगा. भोरे के जीविका के कार्यालय में विभिन्न जीविका के समूहों की बैठक आयोजित की गयी, जिसे संबोधित करतेे हुए डीएम राहुल कुमार ने कहा कि […]

भोरे : दीजिए शराब बेचने की सूचना. सूचना सही निकला तो इनाम दिया जायेगा. सूचना देनेवाले का नाम-पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जायेगा. स्थानीय प्रशासन भी उनका सहयोग करेगा. भोरे के जीविका के कार्यालय में विभिन्न जीविका के समूहों की बैठक आयोजित की गयी, जिसे संबोधित करतेे हुए डीएम राहुल कुमार ने कहा कि शराब के निर्माण, वितरण एवं सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इस पर कुछ महिलाओं ने बताया कि यह सरकार का अच्छा कदम है. लक्षीचक गांव की रहनेवाली शबनम देवी ने बताया कि उनके गांव में योगेंद्र नामक आदमी शराब पीता था. उसके बच्चे भी स्कूल नहीं जाते थे. अब उसके बच्चे भी स्कूल जाते हैं और पोस्टआफिस में बचत खाता भी खोलवाया है. उसी तरह जोरावर छापर की पूनम शुक्ला ने बताया कि उसके पड़ोस में एक व्यक्ति शराब पीते थे, परंतु शराब बंद होने के कारण उनके घर में खुशयाली आ गयी है.
हुस्सेपुर की सुनीता देवी ने बताया कि उनके देवर शराब के आदी थे. उन्होंने अब शराब छोड़ दी है तो घर के लोगों में खुशयाली है. डीएम को महिलाओं ने बताया कि शराबबंदी के कारण साहुकार के पास रुपया लेने के लिए नहीं जाते हैं. इस मौके पर उत्साहित महिलाओं को डीएम ने शराबमुक्ति पर लगातार काम करने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >