एक बजते ही एसबीआइ की एटीएम बंद ,अन्य बैंकों की एटीएम में लटका रहा ताला

गोपालगंज : मंगलवार को तपती धूप और तेज पछुआ के थपेड़ों के बीच उपभोक्ता शहर की सड़कों पर कैश निकालने के लिए भागीरथ परिक्रमा करते रहे. जिनकी किस्मत अच्छी थी उन्हें पैसे मिल गये, शेष को बैरंग लौटना पड़ा. शहर की सभी एटीएम का हाल लगभग एक जैसा है. यहां ढूंढ़ने से भी कैश नहीं […]

गोपालगंज : मंगलवार को तपती धूप और तेज पछुआ के थपेड़ों के बीच उपभोक्ता शहर की सड़कों पर कैश निकालने के लिए भागीरथ परिक्रमा करते रहे. जिनकी किस्मत अच्छी थी उन्हें पैसे मिल गये, शेष को बैरंग लौटना पड़ा. शहर की सभी एटीएम का हाल लगभग एक जैसा है. यहां ढूंढ़ने से भी कैश नहीं मिल रहा है.

यह स्थिति विगत एक सप्ताह से है. वहीं दूसरी तरफ चार अप्रैल से स्टेट बैंक की एजेंसी के द्वारा संचालित 22 एटीएम हड़ताल के कारण बंद हैं. इनके बंद होने से बैंक की साख पर बाट लग रही है. ग्राहक तो स्टेट बैंक को ही दोषी मान रहे हैं. बैंक की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही.
पोस्ट ऑफिस चौक पर लंबी कतार : पोस्टऑफिस चौक के पास एसबीआइ, एडीबी शाखा स्थित एटीएम पर लंबी कतार लगी है. एक बजते ही यहां कैश खत्म हो गया और लोग बैंक व्यवस्था को कोसते वापस लौट गये. वहीं बगल में आइडीबीआइ, आइसीआइसीआइ की एटीएम में ताला लटका हुआ है.
बंजारी स्थित एटीएम पर लटका है ताला : बंजारी चौक पर एचडीएफसी की एटीएम में पैसा मिल रहा है. यहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ी है. वहीं, बैक ऑफ इंडिया तथा मनी एक्सपर्ट की एटीएम में ताला लटका हुआ है. शिवाजी चौक पर यही हाल एक्सिस बैंक का है. सांईं मंदिर के पास एक मात्र एचडीएफसी बैंक की एटीएम से भुगतान हो रहा है. शहर की 98 फीसदी एटीएम भुगतान करने में इन दिनों नाकाम हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >