मांझा : खलासी पर हुए जानलेवा हमले में बस ऑनर सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानलेवा हमले में घायल खलासी अभी भी कोमा में है. बताया गया है कि पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज गांव के विनोद तिवारी सुनील बस पर खलासी का काम करता था. 10 दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान कंडक्टर से पैसा मांगा तो वह मारपीट करने लगा और रॉड से मार कर उसे घायल कर दिया गया. घटना मांझा थाने के एनएच 28 स्थित कोइनी के पास घटी.
खलासी को मारते देख जब पैसेंजरों ने विरोध किया, तो बस स्टाफ उसे हॉस्पिटल पहुंचा कर फरार हो गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में उसे गोरखपुर रेफर कर दिया. वहां स्थिति नहीं सुधरी, तो परिजन उसे पटना लेकर चले आये, जहां आज भी वह कोमा में है. इस मामले में परिजनों ने बस ऑनर विनय चौबे, कंडक्टर लालबाबू मिश्र और ड्राइवर पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
