दर्जनों घर जल कर राख तबाही. बढ़ेया में दलित बस्ती में लगी आग
हथुआ : हथुआ प्रखंड के मछागर लछीराम पंचायत अंतर्गत बढ़ेया गांव की दलित बस्ती में भीषण आग लग गयी, जिससे डेढ़ दर्जन आवासी पलानी जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों की घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों के काफी प्रयास करने के […]
हथुआ : हथुआ प्रखंड के मछागर लछीराम पंचायत अंतर्गत बढ़ेया गांव की दलित बस्ती में भीषण आग लग गयी, जिससे डेढ़ दर्जन आवासी पलानी जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों की घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों के काफी प्रयास करने के बावजूद भी आग तेजी से बढ़ती गयी. सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं. दमकल कर्मियों की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
मौके पर उपस्थित सीओ के नेतृत्व में दमकल कर्मी तीन घंटे तक आग पर काबू पाने की मशक्कत की. पीड़ित लक्ष्मी राम, रुदल बारी, जीवलाल राम, आश्मी कुर्मी, खुशबुद्दीन मियां, भागीरथी चौधरी, छठु चौधरी, उपेन्द्र चौधरी, रामाधार राम, बिहारी राम, कांता राम, पहलाद राम के घर सहित नकद व लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संदर्भ में सीओ धर्मनाथ बैठा ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है. सभी पीड़ितों को सरकारी मुआवजा शीघ्र दिया जायेगा.
गमंगलवार को लक्ष्मी की बेटी की थी शादी : मछागर लछीराम पंचायत के बढ़ेया दलित बस्ती में लगी आग से जहां डेढ़ दर्जन आवासीय पलानी जल कर राख हो गया. वहीं लक्ष्मी राम की बेटी की शादी के समान भी जल कर राख हो गया. मंगलवार को लक्ष्मी राम की बेटी की बरात आ रही थी. बरात को लेकर सभी तैयारी चल रही थी, तभी अचानक आग लग गयी. आग में लक्ष्मी राम की घर लगी उपेंद्र चौधरी के टेंट भी जल गया.
वहीं लक्ष्मी की बेटी की शादी के सपने अधूरे होने लगे. आग को लेकर लक्ष्मी बारबार बेहोश हो जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से लक्ष्मी की बेटी की शादी हो रही है, जिसमें ग्रामीण बढ़ – चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं. हालांकि लड़के पक्ष को आग लगने की सूचना नहीं दी गयी है. बरात को लेकर ग्रामीण तैयारी कर रहे है.
अग्निपीड़ितों को मिला मुआवजा
हथुआ. चैनपुर पंचायत अंतर्गत अटवां गांव के चार अग्निपीड़ितों को सीओ धर्मनाथ बैठा ने सरकारी मुआवजा दिया. उन्होंने आग से जख्मी चालकली देवी को अपने वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल ले जा कर इलाज कराया. इसके बाद इलाज के लिए 43 सौ रुपये तथा आग से हुई क्षति का 98 सौ का चेक दिया गया. वहीं आग की क्षति का मुआवजा सरस्वती देवी, कालीचरण राम को भी 98 सौ रुपये का चेक दिया गया. सीओ ने बताया कि शैलेंद्र राम की क्षति का आकलन कर लिया गया है. उनको भी सरकारी मदद दी जायेगी.