हाइ वोल्टेज तार से लगी आग, दर्जन भर पशु जले

गोपालगंज : हाइ वोल्टेज तार से निकली चिनगारी से पांच घर जल कर राख हो गये. इस अगलगी में दर्जन भर पशु भी जल गये. कुल 20 लाख की संपत्ति की क्षति का अनुमान लगाया गया है. नगर थाने के डुमरिया गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे हाइ वोल्टेज तार से चिनगारी निकलने लगी. […]

गोपालगंज : हाइ वोल्टेज तार से निकली चिनगारी से पांच घर जल कर राख हो गये. इस अगलगी में दर्जन भर पशु भी जल गये. कुल 20 लाख की संपत्ति की क्षति का अनुमान लगाया गया है. नगर थाने के डुमरिया गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे हाइ वोल्टेज तार से चिनगारी निकलने लगी. तार के समीप दो घरों में आग लग गयी, जिससे पांच परिवारों के घर जल गये. इस आग लगी में कपड़ा, बरतन, किराना दुकान, तीन भैंस, एक बछड़, आठ बकरियां, साइकिल, मोटरसाइकिल जल गयी. पीड़ित परिवारों में भिखैना देवी, गुमानी चौधरी, बलिराम चौधरी, मनोज यादव तथा उपेंद्र यादव के घर जल कर राख हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >