फतहा गांव में आधा दर्जन घर जले

गोपालगंज : नगर थाने के फतहा गांव सोमवार को अचानक आग लगने से आठ घर जल गये. मो इसलाम, चांद मोहम्मद, मो कलाम, सरल मियां, जमील मियां के घर जल गये. इस घटना में कपड़ा, नकद 25 हजार रुपये, अनाज समेत लाखों की संपत्ति जल कर नुकसान हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग […]

गोपालगंज : नगर थाने के फतहा गांव सोमवार को अचानक आग लगने से आठ घर जल गये. मो इसलाम, चांद मोहम्मद, मो कलाम, सरल मियां, जमील मियां के घर जल गये. इस घटना में कपड़ा, नकद 25 हजार रुपये, अनाज समेत लाखों की संपत्ति जल कर नुकसान हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

हालांकि दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी. अग्निकांड के बाद अंचल पदाधिकारी को लोगों ने राहत सामग्री के लिए सूचना दी. देर शाम तक पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से किसी तरह की राहत सामग्री नहीं मिली थी.

सवनहा में चंवर में लगी आग
फुलवरिया. फुलवरिया थाने के सवनहा गांव की चंवर में अचानक लगी आग में कई एकड़ गेहूं की फसल जल गयी. फसल जलने की सूचना पर गांव के ग्रामीणों ने खेत में पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल केंद्र को भी दी, लेकिन दमकल की टीम गांव में नहीं पहुंच सकी. दोपहर में लगी आग को देर शाम तक पूरी तरह से बुझाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >