आज सील किया जायेगा यूपी का बॉर्डर

गोपालगंज : पंचायत चुनाव को लेकर आज यूपी का बाॅर्डर सील हो जायेगा. वहीं कल सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़ने शुरू हो जायेंगे. पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी डीएम राहुल कुमार व पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. इस दौरान डीएम ने बताया कि मतदानकर्मी […]

गोपालगंज : पंचायत चुनाव को लेकर आज यूपी का बाॅर्डर सील हो जायेगा. वहीं कल सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़ने शुरू हो जायेंगे. पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी डीएम राहुल कुमार व पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. इस दौरान डीएम ने बताया कि मतदानकर्मी वोटिंग से डेढ़ घंटे पूर्व मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे. इसके बाद मतदान का कार्य शुरू होगा.
शनिवार की रात मतदान कर्मी कलस्टर प्वाइंट पर ही रात्रि विश्राम करेंगे. वहीं अहले सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचे. मतदानकर्मियों को किसी भी स्थानीय व्यक्ति के यहां अतिथ्य स्वीकार नहीं करना है. चुनाव कार्य में अतिथ्य स्वीकार किये जाने पर मतदानकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है. पुलिस कप्तान ने बताया कि पहले चरण में 442 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे. मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला बल एवं होमगार्ड के साथ साथ सैफ जवानों को भी लगाया गया है. वहीं प्रत्येक सेक्टर में एक थानाध्यक्ष की तैनाती की गयी है, जबकि अभी से ही 10-10 सैप जवानों की टीम बनायी गयी है. उनके द्वारा मतदानवाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है.
वहीं विजयीपुर और भोरे के 12 लोगों को थाना बदर किया गया है. जबकि जिले में 5500 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है. वहीं 110 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गयी है. जिले में प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं स्वच्छ ढंग से संपन्न कराये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं. इस मौके पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंतनाथ देव, अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शंभु नाथ, डीपीआरओ आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >