साजिश के तहत साक्ष्य छुपाने का दिया गया आवेदन

साजिश के तहत साक्ष्य छुपाने का दिया गया आवेदन बरौली. ग्राम पंचायत राज बतरदेह से मुखिया अभ्यर्थी धनंजय गुप्ता ने कहा है कि साजिश के तहत बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा साक्ष्य छुपाने का आवेदन दिया गया है, जो सरासर गलत है. गौरतलब है कि उसी पंचायत के प्रत्याशी सुदर्शन प्रसाद ने बीडीओ को […]

साजिश के तहत साक्ष्य छुपाने का दिया गया आवेदन बरौली. ग्राम पंचायत राज बतरदेह से मुखिया अभ्यर्थी धनंजय गुप्ता ने कहा है कि साजिश के तहत बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा साक्ष्य छुपाने का आवेदन दिया गया है, जो सरासर गलत है. गौरतलब है कि उसी पंचायत के प्रत्याशी सुदर्शन प्रसाद ने बीडीओ को आवेदन देकर धनंजय गुप्ता का नाम दो जगह होने का दावा करते हुए साक्ष्य छुपाने के जुर्म में कार्रवाई की मांग की थी. इस संबंध में धनंजय गुप्ता ने आवेदन के आलोक में कहा है कि बतरदेह के अलावा सिधवलिया प्रखंड के सुपौली के वार्ड नंबर तीन की मतदाता सूची में उनका नाम था, लेकिन उन्होंने चार जनवरी को ही नाम हटाने का आवेदन दिया था और उनका नाम हटा भी दिया गया है. हालांकि उनका नामांकन प्रपत्र वैध पाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >