सात बीमारियों से बचायेगा टीकाटीकाकरण अभियान : नौनिहालों की सेहत को फिर सतरंगी करेगा इंद्रधनुष डीएम राहुल कुमार ने किया टीकाकरण अभियान की शुरुआत टीकाकरण करके किया जायेगा बच्चों को बीमारियों से प्रतिरक्षित फोटो न. 1 टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते डीएम संवाददाता, गोपालगंज सात जानलेवा बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित करने की मुहिम गुरुवार से फिर शुरू हो गयी. साल भर बाद मिशन इंद्रधनुष के जरिये पांच साल तक के बच्चों की सेहत जिंदगी भर के लिए सतरंगी बनाने का अभियान शुरू किया गया है. डीएम राहुल कुमार ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके तहत नियमित टीकाकरण की उपलब्धि शत-प्रतिशत करने की कवायद होगी. कई राउंड में चलनेवाले मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार से की. बच्चों को सात बीमारियों से प्रतिरक्षित करने के लिए पिछले साल भी देश में सात अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत हुई थी. गोपालगंज जिले में यह अभियान कई चरणों में चला. इसके तहत जिले में नियमित टीकाकरण की उपलब्धि 60 फीसदी के पार जाकर 80 फीसदी तक पहुंच गयी थी. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शत-प्रतिशत उपलब्धि का दावा किया था. इसके नतीजे में कुछ चरणों के बाद इस अभियान को विराम दे दिया गया, जबकि कुछ जिलों में अभियान लंबे समय तक चला. इन बीमारियों से बचायेगा बच्चों को सात बीमारियों डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, टीबी, खसरा और मेनिनजाइटिस से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष शुरू होने जा रहा है. टीकाकरण का विशेष अभियान मिशन इंद्रधनुष का एक राउंड सात दिन तक चलेगा. दूसरा साउंड अगले महीने फिर सात तारीख से ही शुरू होगा. 25 से खत्म हो रहा वैक्सीन इस साल अप्रैल में 25 तारीख ऐतिहासिक होने जा रही है. इस दिन से देश में पोलियो की ट्राइवैलेट दवा बच्चों का पिलाना बंद हो जायेगा. पोलियो अभियान में बरसों तक बच्चों को ट्राइवैलेंट दवा पिलायी गयी. यह दवा पी वन, पी टू और पी थ्री वायरस पर वार करती है. पी टू वायरस का खतरा नहीं होने के चलते अब ट्राइवैलेंट दवा ही बच्चों को पोलियो अभियान में पिलायी जायेगी.
सात बीमारियों से बचायेगा टीका
सात बीमारियों से बचायेगा टीकाटीकाकरण अभियान : नौनिहालों की सेहत को फिर सतरंगी करेगा इंद्रधनुष डीएम राहुल कुमार ने किया टीकाकरण अभियान की शुरुआत टीकाकरण करके किया जायेगा बच्चों को बीमारियों से प्रतिरक्षित फोटो न. 1 टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते डीएम संवाददाता, गोपालगंज सात जानलेवा बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित करने की मुहिम गुरुवार […]
