संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा संपन्न

संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा संपन्न चार दिनों में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं अंतिम दिन परीक्षा भी रही केंद्र पर कड़ी चौकसी फोटो न. 14 परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी संवाददाता, गोपालगंजचार दिनों से चल रही संस्कृत शिक्षा बोर्ड मध्यमा की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण हो गयी. बोर्ड परीक्षा में अंतिम दिन भी 142 परीक्षार्थी […]

संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा संपन्न चार दिनों में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं अंतिम दिन परीक्षा भी रही केंद्र पर कड़ी चौकसी फोटो न. 14 परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी संवाददाता, गोपालगंजचार दिनों से चल रही संस्कृत शिक्षा बोर्ड मध्यमा की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण हो गयी. बोर्ड परीक्षा में अंतिम दिन भी 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. चार दिनों में हुए आठ विषयों की परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हो सका. केंद्राधीक्षक ने बताया कि 825 परीक्षार्थियों में अंतिम दिन परीक्षा में 683 छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सके. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को भी परीक्षा का निरीक्षण किया. दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी और वीक्षकों ने राहत की सांस ली है. प्रशासन ने अंतिम दिन की परीक्षा को लेकर एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा-व्यवस्था को बढ़ा दिया था. नगर थाने से पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल तैनात किये गये थे. मध्यमा परीक्षा चार अप्रैल से चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >