किसानों के खाते में जल्द भेजें डीजल अनुदान की राशि

कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिया आदेश गायब रहने पर पशु पालन अधिकारी से पूछा स्पष्टीकरण गोपालगंज : कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम राहुल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अविलंब किसानों का बकाया डीजल अनुदान की राशि उनके खाते में भेजी जाये. उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि […]

कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिया आदेश

गायब रहने पर पशु पालन अधिकारी से पूछा स्पष्टीकरण
गोपालगंज : कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम राहुल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अविलंब किसानों का बकाया डीजल अनुदान की राशि उनके खाते में भेजी जाये. उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि बची हुई राशि को 30 मार्च तक हर हाल में सरेंडर कर दें. सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने कृषि योजनाओं की समीक्षा की तथा अप्रैल में शुरू होने वाले हरी चादर योजना की जानकारी ली. साथ ही बैठक से अनुपस्थित रहे जिला पशुपालन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
कृषि के अलावा मत्स्य, पशुपालन, पीएचइडी, नहर प्रमंडल एवं कृषि के लिए बिजली व्यवस्था की भी जानकारी डीएम ने ली. मौके पर कृषि पदाधिकारी डॉ वेद नारायण सिंह ने विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >