छह घर जले, लाखों का नुकसान

भोरे : जिले में शनिवार को दो प्रखंडों में आग ने कहर बरपा दिया, जिससे आधा दर्जन परिवारों के बेघर होने के साथ ही लोगों के अरमान जल कर भी राख हो गये. फुलवरिया एवं विजयीपुर प्रखंडों में हुई इस घटना के बाद पीड़ितों का हाल बेहाल है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के देवान परसा दलित […]

भोरे : जिले में शनिवार को दो प्रखंडों में आग ने कहर बरपा दिया, जिससे आधा दर्जन परिवारों के बेघर होने के साथ ही लोगों के अरमान जल कर भी राख हो गये. फुलवरिया एवं विजयीपुर प्रखंडों में हुई इस घटना के बाद पीड़ितों का हाल बेहाल है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के देवान परसा दलित बस्ती में आग लगने से पांच घर जल कर खाक हो गये. इस अग्निकांड में दो लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है. देवान परसा दलित बस्ती में सुबह के समय कुछ लोग अलाव ताप रहे थे, जिसे बुझाया नहीं गया था. दोपहर के करीब एक बजे जब तेज पछिया हवा चलने लगी,

तभी अचानक अलाव की चिनगारी से दलित बस्ती में आग लग गयी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया था. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर जले हैं, उनमें विंदा राम, इसलाम राम, संजीत राम, बदरी राम एवं दुखी राम शामिल हैं. पीड़ितों के बीच कोई भी सरकारी सुविधा मुहैया नहीं करायी गयी थी. कुछ माह पूर्व ही इसी बस्ती में अज्ञात बीमारी के कारण एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी थी.

लोग इस घटना को भुला भी नहीं पाये थे कि अगलगी की घटना हो गयी. विजयीपुर संवाददता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के नवतन गांव में शुक्रवार की शाम अचानक हुई अगलगी में वीरेंद्र गुप्ता के आवासीय फूस का घर जल कर राख हो गया. घर में रखा कपड़ा, बरतन, अनाज के साथ हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. हल्का कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का आकलन करते हुए सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >