रामपुर दउदा में चाकू से गोद कर युवक की हत्या

सासामुसा : कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर दउदा में अपराधियों ने चाकू मार कर एक युवक की हत्या करने के बाद दहा नदी में शव फेंक दिया गया था. बुधवार की शाम नदी में शव को देख इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर देर शाम कुचायकोट के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ […]

सासामुसा : कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर दउदा में अपराधियों ने चाकू मार कर एक युवक की हत्या करने के बाद दहा नदी में शव फेंक दिया गया था. बुधवार की शाम नदी में शव को देख इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर देर शाम कुचायकोट के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस नदी से शव को बरामद किया.

पुलिस ने शव की पहचान को लेकर आसपास के इलाके में प्रयास शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामपुर दउदा स्थित नालखा पुल के समीप दहा नदी में युवक की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर अपराधियों ने फेंक दिया था. युवक की उम्र 18-20 वर्ष है. वह लाल शर्ट पहने हुए है. उसकी गरदन और सिर पर चाकुओं से कई जगह गोदने के निशान हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि बेरहमी से हत्या की गयी है. पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा की गोली मारी गयी है या नहीं. गोली मारने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >