छात्रा से छेड़खानी, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज : कोचिंग से पढ़ कर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि रेप का प्रयास किया. आसपास के लोग जब दौड़े तब मनचले उसकी पिटाई कर फरार हो गये. छात्रा ने गांव के ही चार मनचलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कटेया थाना क्षेत्र के बेलवा खास के […]

गोपालगंज : कोचिंग से पढ़ कर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि रेप का प्रयास किया. आसपास के लोग जब दौड़े तब मनचले उसकी पिटाई कर फरार हो गये.
छात्रा ने गांव के ही चार मनचलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कटेया थाना क्षेत्र के बेलवा खास के रहनेवाली दलित छात्रा पड़ोसी गांव डुमरौना के कोचिंग सेंटर में पढ़ती है. गांव के दो मनचले उसका छह माह से पीछा कर रहे थे. मंगलवार की सुबह कोचिंग से लौट रही थी. दो मनचले अपने अन्य साथियों के साथ खेतों के पगडंडी वाले रास्ते में छुपे थे.
वह जैसे ही साइकिल से सुनसान खेतों के बीच पहुंची, तभी मनचलों ने उसे पकड़ लिया एवं छेड़खानी करने लगे. वह शोर-गुल करने लगी, तो मनचले उसके साथ मारपीट करने लगे तथा कपड़े तक फाड़ दिये. आवाज सुन कर कुछ किसान दौड़े, तो मनचले भाग गये. पीड़िता के बयान पर प्रशांत कुमार राय सहित चार लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >