टिकट आरक्षण केंद्र को चालू कराने का आदेश
गोपालगंज : थावे-छपरा रेलखंड पर बंद पड़े टिकट आरक्षण केंद्रों को तत्काल प्रभाव से चालू कराने का आदेश रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने अधिकारियों को दिया है. बंद पड़े रतनसराय, सिधवलिया, दिघवा दुबौली व मरौढ़ा के आरक्षण केंद्रों को शुरू कराने का आदेश मिलते ही विभाग के अधिकारी इसे चालू कराने में जुट गये हैं. […]
गोपालगंज : थावे-छपरा रेलखंड पर बंद पड़े टिकट आरक्षण केंद्रों को तत्काल प्रभाव से चालू कराने का आदेश रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने अधिकारियों को दिया है. बंद पड़े रतनसराय, सिधवलिया, दिघवा दुबौली व मरौढ़ा के आरक्षण केंद्रों को शुरू कराने का आदेश मिलते ही विभाग के अधिकारी इसे चालू कराने में जुट गये हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर इन काउंटरों पर आरक्षित टिकट की बुकिंग होने लगेगी.
टिकट काउंटर बंद रहने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. दलालों के चक्कर में यात्रियों को परेशान होना पड़ता था. बता दें कि एक अप्रैल, 2015 से आमान परिवर्तन कार्य शुरू होने के साथ ही आरक्षण केंद्र को भी बंद कर दिया गया था.
हालांकि गोपालगंज आरक्षण केंद्र को जीएम की पहल पर अगस्त में खोल दिया गया. मंगलवार को निरीक्षण में पहुंचे जीएम ने बंद आरक्षण केंद्रों को लेकर नाराजगी भी जतायी थी. थावे जकंशन पर प्लेटफाॅर्म नं एक पर स्थित वीआइपी वेटिंग रूम में ताला बंद देख जीएम ने तत्काल यात्रियों के लिए खोलने का आदेश दिया है, जिससे थावे स्टेशन पर यात्रियों को अब राहत मिलेगी.